1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जावेद अख्तर ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, दिल्ली में जीत पर दी बधाई

जावेद अख्तर ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, दिल्ली में जीत पर दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 01:41 pm IST

गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार दिन में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की है।

Javed Akhtar visits Arvind Kejriwal at hi residence in Delhi- India TV Hindi
Javed Akhtar visits Arvind Kejriwal at hi residence in Delhi Image Source : ARVIND KEJRIWAL'S TWITTER

नई दिल्ली। गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार दिन में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी नेता संजय सिंह भी मौजूद थे। जावेद अख्तर कई बार अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा कर चुके हैं और हाल ही में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत प्राप्त की है। अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात के दौरान जावेद अख्तर ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 8 सीटें गई हैं, कांग्रेस पार्टी इस बार भी दिल्ली में अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। जावेद अख्तर कई बार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा कर चुके हैं और केंद्र की मोदी सरकार पर कई बार निशाना भी साध चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत