1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में बजा संक्षिप्त राष्ट्रगान

जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में बजा संक्षिप्त राष्ट्रगान

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 06:42 pm IST,  Updated : May 23, 2015 07:07 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनीं अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की महासचिव जे. जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी तब चौंक गए, जब राष्ट्रगान का संक्षिप्त संस्करण ही बजाया गया। शपथ

जयललिता के शपथ ग्रहण...- India TV Hindi
जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में संक्षिप्त राष्ट्रगान

चेन्नई: तमिलनाडु की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनीं अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की महासचिव जे. जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी तब चौंक गए, जब राष्ट्रगान का संक्षिप्त संस्करण ही बजाया गया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रगान और उसके बाद मंगलाचरण बजाए जाने की घोषणा हुई।

लेकिन सभी तब चौंक पड़े जब राष्ट्रधुन की सिर्फ दो पंक्तियां ही बजाई गईं और उसके बाद मंगलाचरण शुरू हो गया। राष्ट्रधुन की पहली और आखिरी पंक्ति बजाई गई।

जयललिता और मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण कर लेने के बाद पूरा राष्ट्रगान बजाया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में एक और अलग नजारा तब देखने को मिला जब जयललिता के शपथ ग्रहण कर लेने के बाद मंत्रिमंडल के 28 मंत्रियों को 14-14 के दो समूहों में दो बार में ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत