1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने नीतीश की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का लाभ उठाया: JDU

भाजपा ने नीतीश की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का लाभ उठाया: JDU

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2015 07:58 pm IST,  Updated : Nov 15, 2015 07:58 pm IST

पटना: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार पर आज कहा कि वर्ष 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कारण

भाजपा ने नीतीश की...- India TV Hindi
भाजपा ने नीतीश की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का लाभ उठाया: JDU

पटना: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार पर आज कहा कि वर्ष 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कारण जदयू को फायदा नहीं हुआ बल्कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का लाभ भाजपा ने उठाया।

चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले दो सालों से जब से जेडीयू ने भाजपा से नाता तोडा तबसे हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी प्रांतीय और केंद्रीय नेता यह जताने की कोशिश करते रहे हैं कि भाजपा ने ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और यह उसका त्याग था जो उन्हें नेता मान लिया।

चौधरी ने कहा कि जेडीयू की ओर से बार-बार स्पष्ट किया गया कि यह नीतीश कुमार की लोकप्रियता और विश्वसनीयता थी जिसके आधार पर भाजपा को भी फायदा हुआ और उसे 90 से अधिक सीटें (वर्ष 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव) में मिलीं। इसे मानने को भाजपा तैयार नहीं थी।

चौधरी ने कहा कि इसकी परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में हो गयी और आज नीतीश कुमार अपने सर्वमान्य एवं विश्वसनीय व्यक्तित्व के बल पर नए सहयोगियों के साथ एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम से भाजपा को पता चल गया होगा कि नीतीश कुमार के बगैर उसकी क्या ताकत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।