1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की ईर्ष्या कांग्रेस के विनाश का कारण, युवा नेताओं को पनपने नहीं दे रहे : उमा भारती

राहुल गांधी की ईर्ष्या कांग्रेस के विनाश का कारण, युवा नेताओं को पनपने नहीं दे रहे : उमा भारती

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 07:07 pm IST

 राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर आए संकट के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि ईर्ष्या के कारण वह युवा नेताओं को अपनी पार्टी में पनपने नहीं दे रहे हैं। 

राहुल गांधी की ईर्ष्या कांग्रेस के विनाश का कारण, युवा नेताओं को पनपने नहीं दे रहे : उमा भारती- India TV Hindi
राहुल गांधी की ईर्ष्या कांग्रेस के विनाश का कारण, युवा नेताओं को पनपने नहीं दे रहे : उमा भारती Image Source : FILE

सीहोर (मप्र): राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर आए संकट के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि ईर्ष्या के कारण वह युवा नेताओं को अपनी पार्टी में पनपने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं के बीच दरार पैदा करते हैं और पार्टी के अंदर जब संघर्ष को नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं तो दोष भाजपा पर डालते हैं। 

उमा भारती ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में जो घटा, राजस्थान में जो घट रहा है और घटेगा, उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं क्योंकि राहुल गांधी युवा नेताओं को पनपने नहीं देते हैं। वह इस प्रकार का माहौल बना देते हैं कि उनकी पार्टी के नेताओं के बीच आपस में फूट होती है। उस फूट को नियंत्रण करने की शक्ति उनमें नहीं है और इसके लिए वह हमें दोषी ठहराते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ईर्ष्या ही कांग्रेस के विनाश का कारण है और इसमें जो अच्छे लोग हमारे साथ आये हैं, उनका हम सम्मान करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत