1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तोमर को पूछताछ के लिए फैजाबाद ले गई दिल्ली पुलिस

तोमर को पूछताछ के लिए फैजाबाद ले गई दिल्ली पुलिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Jun 10, 2015 04:23 pm IST

लखनंऊ: फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दिल्‍ली की एक सत्र अदालत में याचिका दायर कर अपनी

तोमर ने गिरफ्तारी के...- India TV Hindi
तोमर ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया

लखनंऊ: फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दिल्‍ली की एक सत्र अदालत में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं, जिस पर अदालत कल सुनवाई करेगी।

दिल्ली पुलिस जितेंद्र तोमर को पूछताछ के लिए फैजाबाद ले गई है। वहीं, तोमर ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि फर्जी डिग्री विवाद मोदी सरकार की साजिश है।

दिल्ली पुलिस पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस रेलगाड़ी में बिठाकर बुधवार सुबह पहले लखनऊ पहुंची और यहां से उन्हें फैजाबाद ले जाया गया, जहां फर्जी डिग्री मामले में जांच की जाएगी।

पुलिस की विशेष टीम तोमर को लेकर मंगलवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। सात पुलिस अधिकारियों के इस दल में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि तोमर फर्जी डिग्री सर्टिफिकेट मामले में चार दिनों की पुलिस हिरासत में हैं। माना जा रहा है कि चार दिनों की पूछताछ में दिल्ली पुलिस उन्हें फैजाबाद के अलावा भागलपुर, मुंगेर और बुंदेलखंड भी ले जा सकती है।

इससे पहले मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद तोमर को दिल्ली के साकेत न्यायालय में पेश किया गया था, जहां न्यायालय ने तोमर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद कानून मंत्री ने देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत