1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी से मिले कमल हासन, बोले तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर बातचीत हुई

सोनिया गांधी से मिले कमल हासन, बोले तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर बातचीत हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 08:42 pm IST

अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर बातचीत की।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

नयी दिल्ली: अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर बातचीत की। सोनिया से मुलाकात के बाद हासन ने कहा, ‘‘मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और हमने तमिलनाडु में राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की। ’’

यह पूछे जाने पर कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के कांग्रेस के प्रयास में सहयोग करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में अभी कुछ फैसला करना जल्दबाजी होगी। ’’ हासन ने कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी 'मक्कल निधि मय्यम' शुरु की। गौरतलब है कि तमिलनाडु में दो क्षेत्रीय दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक का बहुत हद तक वर्चस्व है। राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत