1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी को मप्र से राज्यसभा भेजने की मांग, कमलनाथ सरकार के मंत्री ने शुरू किया अभियान

प्रियंका गांधी को मप्र से राज्यसभा भेजने की मांग, कमलनाथ सरकार के मंत्री ने शुरू किया अभियान

 Published : Feb 17, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 06:07 pm IST

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी को राज्य कोटे से राज्यसभा में भेजने की मांग उठने लगी है। कमलनाथ सरकार के मंत्री ने मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी लाओ अभियान शुरू किया है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी को राज्य कोटे से राज्यसभा में भेजने की मांग उठने लगी है। कमलनाथ सरकार के मंत्री ने मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी लाओ अभियान शुरू किया है। मंत्री ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजने की बात कही है। कमलनाथ सरकार में कमलनाथ समर्थक लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ''इंदिरा गांधी जी अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थी उन्हीं के पद चिन्हों पर प्रियंका जी चल रही हैं।  जिस तरह इंदिरा जी कमलनाथ को मध्य प्रदेश टाइम उसी तरह प्रियंका गांधी को प्रदेश राज्यसभा में लाने का वक्त आ गया है।''

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी ट्वीट कर लिखा, ''समय आ गया है कि माननीय राहुल गांधी जी को एक बार पुनः पार्टी की कमान सौंपी जाए,यह भी सामयिक होगा कि आदरणीया प्रियंका गांधी जी को मप्र से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाए ताकि फासीवादी विचारधारा के ख़िलाफ़ जमीनी संघर्ष की धार को और अधिक तीखा किया जा सके।''

बता दें कि मध्य प्रदेश से 9 अप्रैल को राज्यसभा की तीन सीटें खाली होगी। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की संख्या बल के हिसाब से 2 सीटें कांग्रेस और एक भाजपा के पास जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 5 से शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत