1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या त्यागपत्र दे रहे हैं कमलनाथ? दिग्विजय सिंह ने दिया इसका जवाब

क्या त्यागपत्र दे रहे हैं कमलनाथ? दिग्विजय सिंह ने दिया इसका जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 10:28 am IST,  Updated : Mar 20, 2020 10:28 am IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता बुलाई हुई है और उस प्रेस वार्ता में वे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Kamal Nath resigning or not? here is the Digivjaya Singh's...- India TV Hindi
Kamal Nath resigning or not? here is the Digivjaya Singh's answer Image Source : ANI

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ क्या आज मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने जा रहे हैं? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, ऐसे में जवाब के इंतजार के लिए उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करें। मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों के त्यागपत्र के बाद अब सरकार के इस टेस्ट में पास होने की उम्मीद कम नजर आ रही है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता बुलाई हुई है और उस प्रेस वार्ता में वे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लोर टेस्ट से पहले ही त्यागपत्र दे सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री क्या कदम उठाएंगे इसका पता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही चलेगा। 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 230 है जिसमें, लेकिन दो विधायकों का निधन हो चुका है जिस वजह से संख्या घटकर 228 रह गई है, कांग्रेस के 6 विधायक पहले ही त्यागपत्र दे चुके हैं और 16 बागी विधायकों का त्यागपत्र भी स्पीकर ने मंजूर कर लिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पास अब जरूरत के लायक संख्याबल नहीं बचा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के पास संख्याबल नजर आ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत