1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2020 12:50 am IST,  Updated : Sep 05, 2020 12:50 am IST

रनौत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर आरोप लगाया था कि राउत उन्हें मुंबई न आने की खुले आम धमकी दे रहे हैं। रनौत ने ट्वीट किया था, “मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है।”

Kangana Ranaut attacked by dhananjay munde । महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कंगना रनौत पर साधा - India TV Hindi
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कंगना रनौत पर साधा निशाना Image Source : PTI

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जैसा बताने वाले बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को अभिनेत्री पर निशाना साधा और कहा कि कोई व्यक्ति ऐसा बयान तभी दे सकता है जब वह अपना “मानसिक संतुलन” खो चुका हो।

रनौत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर आरोप लगाया था कि राउत उन्हें मुंबई न आने की खुले आम धमकी दे रहे हैं। रनौत ने ट्वीट किया था, “मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है।”

मुंडे ने ट्वीट किया, “कुछ लोगों को आभार जताने में समस्या होती है। मुंबई में हजारों लोग आजीविका कमाते हैं जिनमें आप भी शामिल हैं। आपने यहां नाम, प्रसिद्धि और सब कुछ कमाया।”

इस बीच राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की फिल्म इकाई ने शुक्रवार को कहा कि कंगना रनौत पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। मनसे फिल्म कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुंबई पुलिस के बारे में रनौत द्वारा की गई टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत