1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगले लोकसभा चुनाव में बिहार की इस सीट से CPI उम्मीदवार होंगे कन्हैया कुमार!

अगले लोकसभा चुनाव में बिहार की इस सीट से CPI उम्मीदवार होंगे कन्हैया कुमार!

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2017 07:25 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 07:39 pm IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने आज कहा कि पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार...

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

पटना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने आज कहा कि पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय सहित बिहार के किसी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के.नारायण के साथ आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते सिंह ने कहा कि पार्टी कन्हैया को अगले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सहित बिहार के किसी भी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए राजी और उनसे इस संबंध में बात हुई है, सिंह ने हामी भरते हुए कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं। सत्यनारायण ने बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत