1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक भाजपा बोली ‘Game of Karma, स्थिर और सक्षम सरकार का दिया वचन

कर्नाटक भाजपा बोली ‘Game of Karma, स्थिर और सक्षम सरकार का दिया वचन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2019 08:18 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 08:18 pm IST

कर्नाटक भाजपा ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ‘’यह कर्नाटक की जनता की जीत है, यह अपवित्र और भ्रष्ट गठबंधन के युग का अंत है, हम कर्नाटक की जनता को स्थिर और सक्षम सरकार देने का वचन देते हैं, मिलकर हम कर्नाटक को एक बार फिर से उन्नत बनाएंगे।‘’

Karnataka BJP says Its Game of Karma after H D Kumaraswamy looses trust vote- India TV Hindi
Karnataka BJP says Its Game of Karma after H D Kumaraswamy looses trust vote Image Source : ANI

बेंगलुरु। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-JDS गठबंधन सरकार के गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने इसे Game of Karma बताया है। कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से यह ट्वीट किया है और भविष्य में कर्नाटक की जनता को स्थिर और सक्षम सरकार देने का वचन दिया है।

कर्नाटक भाजपा ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ‘’यह कर्नाटक की जनता की जीत है, यह अपवित्र और भ्रष्ट गठबंधन के युग का अंत है, हम कर्नाटक की जनता को स्थिर और सक्षम सरकार देने का वचन देते हैं, मिलकर हम कर्नाटक को एक बार फिर से उन्नत बनाएंगे।‘’

मंगलवार शाम को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी सरकार विश्वासमत हार गई, विश्वासमत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि उसके विपक्ष में 105 वोट पड़े। विश्वासमत हारने के बाद सरकार गिर गई है। विश्वासमत के परिणाम के बाद कर्नाटक विधानसभा में पिछले हफ्ते से चला आ रहा ड्रामा अब खत्म हो गया है।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस यदियुरप्पा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही यदियुरप्पा गवर्नस से मुलाकात कर सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि विधानसभा स्पीकर को उन विधायकों के बारे में अभी फैसला लेना है जो विश्वासमत के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत