1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस विधायक के सिद्धरमैया को लक्जरी कार भेंट करने की खबरों पर पैदा हुआ विवाद

कांग्रेस विधायक के सिद्धरमैया को लक्जरी कार भेंट करने की खबरों पर पैदा हुआ विवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2019 03:42 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 03:42 pm IST

कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस विधायक बिराठी सुरेश ने एक ताजा विवाद खड़ा कर दिया है जब मीडिया में ऐसी खबरें आई कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उन्होंने एक लक्जरी कार भेंट की है।

K. Siddaramaiah- India TV Hindi
K. Siddaramaiah

बेंगलुरु: कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस विधायक बिराठी सुरेश ने एक ताजा विवाद खड़ा कर दिया है जब मीडिया में ऐसी खबरें आई कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उन्होंने एक लक्जरी कार भेंट की है। 

खबरों का खंडन करते हुए, कांग्रेस नेता और मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि सिद्धरमैया को सुरेश ने मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट में नहीं दी है, बल्कि यह उनकी यात्रा के लिए दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई उपहार या कुछ और नहीं है। हम कभी-कभी यात्रा करने के लिए अपने दोस्तों का वाहन ले जाते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। क्या इसका कोई रिकॉर्ड है कि उन्हें उपहार मिला है? कुछ भी नहीं है, कोई रिकॉर्ड नहीं है।’’ 

पिछले साल जून में सिद्धरमैया उस समय विवादों के घेरे आ गये थे जब तत्कालीन मंत्री के जे जॉर्ज ने कथित तौर पर उन्हें एक साल के लिए ईंधन कूपनों के साथ टोयोटा लैंड क्रूजर उपहार में दिया था। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामलों को लेकर सिद्धरमैया विवादों में घेरे में रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत