1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: सोमवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं कुमारस्वामी, सूत्रों के हवाले से खबर

कर्नाटक: सोमवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं कुमारस्वामी, सूत्रों के हवाले से खबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2018 04:51 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:51 pm IST

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब सारी निगाहें जेडीएस नेता कुमारस्वामी पर है जो कि सोमवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Kumarswamy,- India TV Hindi
Kumarswamy, Image Source : PTI

बेंगलुरु: येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब सारी निगाहें जेडीएस नेता कुमारस्वामी पर है जो कि सोमवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्यपाल सोमवार को उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। आपको बता दें कि येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही विधानसभा में अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल एस का गठबंधन जनता के साथ धोखा है और यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती है।  येदियुरप्पा ने कहा, 'विश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करूंगा। मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'। इसके बाद सीएम येदियुरप्पा ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत