1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह गुजरात मॉडल है: आजाद

कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह गुजरात मॉडल है: आजाद

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 06:47 am IST,  Updated : Jul 15, 2016 06:47 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जम्मू-कश्मीर को 1990 के दौर में वापस ले जाने का का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जो कुछ हो रहा है वह गुजरात मॉडल

ghulam nabi azad- India TV Hindi
ghulam nabi azad

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जम्मू-कश्मीर को 1990 के दौर में वापस ले जाने का का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जो कुछ हो रहा है वह गुजरात मॉडल है जिससे लोगों को बचाने की जरूरत है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में है और उसे हिज्बुल मजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह कश्मीर में संकट बढ़ावा दे रहा है और विभाजन के बाद से ही बर्बादी के लिए जिम्मेदार है।

कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा ने क्षेत्रीय राजनीति दलों पर दबाव डाला और ब्लैकमेल करके उनके साथ सरकार बनाई अन्यथा उन्हें केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कही। आजाद ने कहा कि आज भाजपा अपनी गलत नीतियों के कारण कश्मीर को उस स्थिति में ले आई है जो 1990 में थी। कांग्रेस की पूर्व की सरकार ने उसे गंभीर मुद्दे के रूप में लिया और सामान्य स्थिति बहाल की।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह गुजरात मॉडल है। ईश्वर हमें ऐसे मॉडल से बचाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत