1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल को मानहानि मामले में मिली जमानत

केजरीवाल को मानहानि मामले में मिली जमानत

 Written By: IANS
 Published : Jul 08, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 05:28 pm IST

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के समन्वयक एवं राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में जमानत दे दी।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के समन्वयक एवं राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में जमानत दे दी। केजरीवाल पूर्व में जारी समन के अनुसार शुक्रवार को अदालत में पेश हुए, जिसके बाद महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने उन्हें जमानत दे दी।

अदालत ने आप समन्वयक को 10,000 रुपये का एक निजी मुचलका और जमानत राशि भरने का निर्देश दिया। अदालत भाजपा सांसद बिधूड़ी की ओर से दर्ज कराए मानहानि के मामले की सुनवाई कर रही थी। बिधूड़ी का कहना है कि केजरीवाल ने पिछले साल 17 जुलाई को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्हें अपराधी करार दिया और उनके खिलाफ एक अनादरसूचक बयान दिया।

बिधूड़ी ने अदालत से कहा कि केजरीवाल के बयान से उनकी छवि धुमिल हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत