1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संघ का छोटा रिचार्ज... केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के स्कूल दिखाकर कांग्रेस ने साधा निशाना

संघ का छोटा रिचार्ज... केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के स्कूल दिखाकर कांग्रेस ने साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 01:36 pm IST

आम आदमी पार्टी को कांग्रेस लगातार ही बीजेपी की B Team बताती रहती है। अब कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताया है।

Kejriwal is small recharge of RSS says Congress संघ का छोटा रिचार्ज... केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के स्कूल - India TV Hindi
संघ का छोटा रिचार्ज... केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के स्कूल दिखाकर कांग्रेस ने साधा निशाना Image Source : PTI

नई दिल्ली. राजनीतिक पार्टियां आएं दिन एक दूसरे पर छीटाकशी करती रहती हैं। दिल्ली में कौनसी पार्टी किसकी बी टीम है, इसको लेकर आए दिन सियासी दल एक दूसरे पर सवाल उठाते रहे हैं। आम आदमी पार्टी को कांग्रेस लगातार ही बीजेपी की B Team बताती रहती है। अब कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक स्कूल की  तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "इससे पहले कि संघ का छोटा रिचार्ज केजरीवाल इसे अपना बनाया हुआ स्कूल बताए, आप जान लीजिए कि यह छत्तीसगढ़ का सरकारी स्कूल है। और यह 1 नहीं है। 100 बनकर तैयार हैं, 71 पर काम चल रहा है। अभी पहले चरण में 171 स्कूल तैयार हो रहे हैं, जो पूर्णतः निशुल्क और अंग्रेज़ी माध्यम हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत