1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CBI ने मेरे घर रेड मारी तो मिलेंगे अनगिनत मफलर: केजरीवाल

CBI ने मेरे घर रेड मारी तो मिलेंगे अनगिनत मफलर: केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2015 08:06 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 08:06 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में सीबीआई के छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर जांच एजेंसी उनके आवास पर छापा मारती है तो उसे

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में सीबीआई के छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर जांच एजेंसी उनके आवास पर छापा मारती है तो उसे कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे। ऑटो परमिट में कथित अनियमितता को लेकर परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों के निलंबन का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ये मामले सीबीआई के सुपुर्द करेगी।

उन्होंने कहा, ‘हमने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और सतर्कता जांच का आदेश दिया है। अब हम इस मामले को सीबीआई को सौपेंगे। हम उन्हें (सीबीआई) इतनी चीजें भेजेंगे जिसमें उन्हें बहुत कुछ मिल जायेगा। कुछ दिनों पहले हमने उन्हें एक अधिकारी का मामला भेजा था जिसके पास कई किलोग्राम सोने के बिस्कुट मिले थे।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हाल ही में मोदी जी ने छापा मरवाया था। कुछ नहीं मिला। मेरे कार्यालय पर हाल ही में छापा मारा गया था। अगर वे मेरे घर पर छापा मारते हैं तो उन्हें कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे।’

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मफलरमैन रिटर्न्स के नाम से प्रचार अभियान चलाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।