1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'सरकार के खिलाफ खबर चली तो मीडिया को होगी जेल'

'सरकार के खिलाफ खबर चली तो मीडिया को होगी जेल'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2015 05:52 pm IST,  Updated : May 10, 2015 06:18 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि सरकार की बदनामी करने वाली खबर चलाने वाले मीडिया संगठनों के खिलाफ केस दायर किया जाएगा। दिल्ली सरकार

'सरकार के खिलाफ खबर चली...- India TV Hindi
'सरकार के खिलाफ खबर चली तो मीडिया को होगी जेल'

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि सरकार की बदनामी करने वाली खबर चलाने वाले मीडिया संगठनों के खिलाफ केस दायर किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने विवादित सर्कुलर पर दलील दी है कि ऐसी खबरें जानबूझकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए की चलाई जाती हैं।

सीएम केजरीवाल ने उन मीडिया संगठनों पर केस दर्ज करने की रणनीति बनाई है जो उनके और उनकी सरकार के खिलाफ खबरें चलाएंगे।

दिल्ली सरकार के स्टेट इंफर्मेशन एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार के किसी अफसर को खबर पर शक है तो वो उसकी शिकायत गृह मंत्रालय के मुख्य सचिव से करे। मुख्य सचिव कानूनी विकल्प देखेंगे और फिर संबंधित मीडिया ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

केजरीवाल सरकार के सर्कुलर के मुताबिक इस मामले में कानून मंत्रालय को भी जानकारी देनी होगी और केस करने की अनुमति लेनी होगी।

सरकार बनने के बाद से ही मीडिया लगातार केजरीवाल के निशाने पर है। साथ ही केजरीवाल आरोप भी लगा चुके हैं कि मीडिया ने आम आदमी पार्टी की सुपारी ले रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।