1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. माकपा के साजी चेरियन ने रिकॉर्ड अंतर से जीता केरल उपचुनाव

माकपा के साजी चेरियन ने रिकॉर्ड अंतर से जीता केरल उपचुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 12:56 pm IST,  Updated : May 31, 2018 12:56 pm IST

करीब चार दशक तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही यह सीट 2016 में माकपा ने पी.सी. विष्णुनाथ को 7,983 वोटों से हराकर जीत ली थी। इस चुनाव में भाजपा के पी.एस. श्रीधरन पिल्लै ने इझावा समुदाय के संगठन भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के समर्थन से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 42,682 वोट हासिल किए थे।

Kerala Chengannur Assembly bypoll Result 2018: LDF candidate Saji Cheriyan wins by record margin - India TV Hindi
Kerala Chengannur Assembly bypoll Result 2018: LDF candidate Saji Cheriyan wins by record margin

चेंगन्नूर (केरल): केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट से माकपा के साजी चेरियन ने 18,000 से ज्यादा मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर ली है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। माकपा के विधायक के.के. रामचंद्रन नायर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 28 मई को उपचुनाव कराया गया था।

करीब चार दशक तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही यह सीट 2016 में माकपा ने पी.सी. विष्णुनाथ को 7,983 वोटों से हराकर जीत ली थी। इस चुनाव में भाजपा के पी.एस. श्रीधरन पिल्लै ने इझावा समुदाय के संगठन भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के समर्थन से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 42,682 वोट हासिल किए थे।

सत्ताधारी माकपा को पार्टी के अलप्पुझा जिले के सचिव साजी चेरियन के साथ चेंगनूर की सीट बचाए रखने की पूरी उम्मीद थी। माकपा चुनाव प्रचार के प्रभारी एम.वी. गोविंदन मास्टर ने कहा था, ''कांग्रेस सपना देख सकती है लेकिन हम बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रहे हैं।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत