1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदू पाकिस्तान के बयान पर केंद्रीय नेतृत्व के उलट केरल कांग्रेस ने किया शशि थरूर का समर्थन

हिंदू पाकिस्तान के बयान पर केंद्रीय नेतृत्व के उलट केरल कांग्रेस ने किया शशि थरूर का समर्थन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2018 11:49 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 11:49 pm IST

शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पल्ला झाड़ लिया था।

शशि थरूर।- India TV Hindi
शशि थरूर। Image Source : FILE PHOTO

तिरुवअनंतपुरम: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के " हिंदू पाकिस्तान " के बयान को लेकर उठे विवाद के बावजूद पार्टी की केरल इकाई ने उनका समर्थन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा थरूर के बयान को नकारे जाने के एक दिन बाद पार्टी की प्रदेश ईकाई द्वारा इसका समर्थन किया गया है। जबकि पार्टी ने अपने नेताओं को भगवा पार्टी की आलोचना करते समय शब्दों के चयन को लेकर सावधान भी किया था। 

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हसन ने बयान जारी कर थरूर का समर्थन करते हुए कहा कि यह टिप्पणी कि भाजपा देश को ' ईश्वरीय राज्य ' में बदल देगी , लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम भावना है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने भी कहा कि थरूर के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। रमेश ने कहा कि थरूर ने चेताया है कि अगर भाजपा फिर सत्ता में आई तो वह देश को एक हिंदू राष्ट्र में बदल देगी। उन्होंने कहा कि थरूर का बयान सावधान करने वाला है ताकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर सत्ता में नहीं आए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत