1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा ''सिंहासन खाली करें"

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा ''सिंहासन खाली करें"

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Nov 05, 2017 02:50 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी से सिंहासन खाली करने को कहा।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी से सिंहासन खाली करने को कहा। (हिमाचल में PM मोदी ने कहा- मैदान छोड़कर भागी कांग्रेस, प्रचार में मजा नहीं आ रहा)

राहुल ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की खबर के साथ ट्वीट कर कहा, "महंगी गैस, महंगा राशन। बंद करो खोखला भाषण। दाम बांधो काम दो, वरना खाली करो सिंहासन।" राहुल गांधी बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की घोषणा का उल्लेख कर रहे थे।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये का इजाफा किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत