नई दिल्ली: इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू ने बीफ खाने वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, 'खाने पीने के मामलों को दूसरों पर ना थोपें..'। भारत में बीफ बैन पर चल रहे बवाल पर केन्द्र सरकार के मंत्री किरन रिज्जू ने आवाज उठाई है।
इससे पहले किरन रिज्जू ने कहा था कि, "मैं खाता हूं बीफ, है कोई मुझे रोकने वाला..।"
रिज्जू ने ये बयान आईजोल ने बयान देते हुए कहा कि, "वैसे राज्य जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं, वहां गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया जा सकता है। लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों पर इसे थोपा नहीं जा सकता। यहां बहुसंख्यक लोग बीफ खाते हैं। मैं अरुणाचल प्रदेश से हूं, मैं बीफ खाता हूं। क्या कोई मुझे ऐसा करने से रोक सकता है ? इसलिए ऐसे मुद्दे को लेकर ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत नहीं है। हमारा देश लोकतांत्रिक है। कभी-कभार कुछ लोग ऐसे बयान देते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। हमें एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।" केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रिजिजू आईजोल आए थे।
किरन रिज्जू का ये बयान केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बस नक़वी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंन कहा था कि, "ये एक श्रद्धा और विश्वास का मामला है। यदि कोई बीफ खाए बिना मर रहा है, तो वो पाकिस्तान या अरब देश चला जाए। उनकी इस देश में कोई जगह नहीं है। हिन्दुस्तान में बीफ नहीं मिलेगा।"