1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP चुनाव में लालू करेंगे अखिलेश के लिए प्रचार, कहा- नीतीश से भी करूंगा बात

UP चुनाव में लालू करेंगे अखिलेश के लिए प्रचार, कहा- नीतीश से भी करूंगा बात

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2017 10:32 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 10:33 pm IST

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खडा करने की बात को दोहराते हुए आज कहा कि वे समाजवादी शक्ति की जीत सुनिश्चित करने

lalu akhilesh- India TV Hindi
lalu akhilesh

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खडा करने की बात को दोहराते हुए आज कहा कि वे समाजवादी शक्ति की जीत सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा के फिर से राजद में शामिल होने के अवसर पर लालू ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भगवाधारी पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। राजद प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव केवल एक राज्य का चुनाव नहीं बल्कि पूरे देश का है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के बाद हम 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भगवाधारी पार्टी को उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी शक्ति की जीत के लिए संयुक्त रूप से काम करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री (जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष) नीतीश कुमार से बात करेंगे।

लालू ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी के विरोध में राजद द्वारा पटना में शीघ्र ही आयोजित की जाने वाली रैली में वे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वामदलों के नेताओं को बुलाएंगे।

उन्होंने नोटबंदी के कारण लोगों को अभी भी हो रही कठिनाईयों का जिक्र करते हुए कहा कि गैर संगठित क्षेत्र के 40 हजार से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत