1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी पर लालू की चुटकी से ट्विटर पर शुरु हुआ युद्ध

मोदी पर लालू की चुटकी से ट्विटर पर शुरु हुआ युद्ध

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 08:25 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 08:25 am IST

नई दिल्ली: राजद नेता लालू प्रसाद की योग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई चुटकी को लेकर आज ट्विटर पर तकरार छिड़ गई जिसमें भाजपा ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी

मोदी पर लालू की चुटकी...- India TV Hindi
मोदी पर लालू की चुटकी से ट्विटर पर शुरु हुआ युद्ध

नई दिल्ली: राजद नेता लालू प्रसाद की योग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई चुटकी को लेकर आज ट्विटर पर तकरार छिड़ गई जिसमें भाजपा ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कल के आयोजन से अनुपस्थिति को लेकर कटाक्ष किया।

लालू ने ट्विटर पर मोदी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की योग करती तस्वीरें डाली थीं और कहा था वास्तविकता और अवास्तविकता में अंतर।

नेहरू को एक प्रैक्टिशनर और मोदी को एक उपदेशक बताते हुए लालू ने कहा था अभ्यास करने वाले और  उपदेशक के बीच अंतर। पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी शीर्षासन कर रहे हैं और वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी आसन कर रहे हैं।

लालू ने नेहरू की शीर्षासन करने वाली और मोदी की अद्र्ध मत्स्येन्द्रासन करने वाली तस्वीर डाली थी। उन्होंने मोदी की मुद्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यह अधूरी है और यह सिर्फ फोटो-ऑप के लिए है।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की योग आयोजनों से अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा प्रैक्टिशनर फैमिली दुनिया में कहीं छिप रही है और उपदेश दुनिया में हर जगह है।

    
भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने यह भी कहा जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही थी तब राहुल गांधी कहां थे। पंडित नेहरू ने शीर्षासन किया, राहुल कम से कम वृक्षासन तो कर ही सकते थे।
    
उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की योग पर टिप्पणी को लेकर कहा साम्यवादी विचार पुराने हो चुके हैं। वे वर्तमान पीढ़ी की महत्वाकांक्षाओं को नहीं समझते। सीताराम येचुरी के योग पर विचार इसे स्पष्ट कर देते हैं।
    
येचुरी ने कल कहा था कि योग के सभी अभ्यास कुत्ते के बॉडी मूवमेंट में देखे जा सकते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वाकयुद्ध छिड़ गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा नीत राजग सरकार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए किया गया प्रयास वास्तव में भारत के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने की कीमत पर हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत