1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘मोदी को गाली देते-देते थक गए तो बिहारियों को गाली देने लगे’

‘मोदी को गाली देते-देते थक गए तो बिहारियों को गाली देने लगे’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2015 11:52 am IST,  Updated : Oct 30, 2015 03:11 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के चौथे चरण के मतदान से ठीक दो पहले गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पर आरोप लगाते लगाते थक गए

अब वो बिहारियों को...- India TV Hindi
अब वो बिहारियों को गाली देने लगे हैं: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के चौथे चरण के मतदान से ठीक दो पहले गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पर आरोप लगाते लगाते थक गए तो बिहारियों को गाली देने लगे।

पीएम मोदी ने नीतीश पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश अब कहते हैं कि मोदी की रैली में लोगों को पैसा देकर लाया जा रहा है। ऐसे में बिहारी यह बात सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "नीतीश बाबू, बिहारियों को बिकाऊ कहकर अपमान करना आप पर भारी पड़ेगा।"

मोदी ने कहा, "गोपालगंज लालू प्रसाद का गृह जिला है। गोपालगंज को क्या मिला? लालू के 'जंगलराज' के समय इसको 'मिनी चंबल' बना दिया था। यहां रेलवे स्टेशन पर खुलेआम गोलियां चलती थीं। अपहरण का उद्योग चलता था। गोपालगंज का नौजवान जो सम्मान से जीना चाहता था, उसे गोपालगंज छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। पूरे बिहार में नौजवानों का सबसे अधिक पलायन सीवान और गोलापगंज से हुआ है।"

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, "मैं बिहार से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म कर दूंगा। दिल्ली भ्रष्टाचार के लिए बदनाम थी। रोज करोड़ों के घपले की खबर आती थी, अब सब बंद है। आप मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दीजिए, मुझे ये लूटपाट बंद करवानी है।"

उन्होंने कहा ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि मोदी ने कोई गलती की है या मोदी ने किसी का बुरा किया है, आप लोगों का जो प्रेम है, उसे पचा नहीं पा रहे हैं, जैसे-जैसे आपका प्यार बढ़ता जाता है वैसे-वैसे उनकी गालियां बढ़ती जाती हैं।

पढ़ें वे खास बातें, जो उन्होंने इस रैली में कहीं........

  • गोपालगंज लालू जी का गृह क्षेत्र है, गोपालगंज के लोगों को क्या मिला? उन्होंने अपने जंगलराज में इसे मिनी चंबल बना दिया था।
  • मैं लोकसभा चुनावों में भी आपके बीच आया था और अब एक बार फिर यहां आया हूं। महास्वार्थ बंधन अनाप-शनाप बोल रहा है। इनकी गालियों की डिक्शनरी खाली हो गई और इसलिए वे रोज नई नई गालियां गढ़ रहे हैं।
  • जिन्होंने बिहार पर राज किया है, वे लोग कहते हैं कि मोदी की रैली में जो लोग आते हैं, वे पैसे दे कर लाये जाते हैं। ऐसा कह कर वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
  • विपक्ष आपके प्रेम को पचा नहीं पा रहा है। एनडीए की रैली जब सफल होती है तो उनकी भाषा का स्तर नीचे गिर जाता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।