1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, अगर BJP-शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया तो, कांग्रेस-NCP सत्ता में आ जाएगी

महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, अगर BJP-शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया तो, कांग्रेस-NCP सत्ता में आ जाएगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2019 09:45 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 09:45 pm IST

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना ने अगर गठबंधन नहीं किया तो कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन राज्य में सत्ता में आ जाएगा।

Chandrakant Patil- India TV Hindi
Chandrakant Patil

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना ने अगर गठबंधन नहीं किया तो कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन राज्य में सत्ता में आ जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग होने चाहिए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन बहुत मजबूत है, लेकिन पिछले चार वर्षों में इसमें कई दरारें आई हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस और राकांपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया होता, तो हमारे अकेले चुनाव लड़ने से कोई नुकसान नहीं होता। यहां तक कि शिवसेना भी जानती है कि वर्तमान परिदृश्य में, अगर हम अलग-अलग लड़ते हैं, तो कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सत्ता में आ जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा हारने की स्थिति में प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि पार्टी केंद्र में सत्ता में फिर से आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही 20 राज्यों में सत्ता में है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत