1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश: आज देर रात या कल तक हो सकता है मंत्रियों के विभागों को आवंटन

मध्य प्रदेश: आज देर रात या कल तक हो सकता है मंत्रियों के विभागों को आवंटन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 09:51 pm IST

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 28 मंत्रियों को रविवार देर रात या सोमवार तक विभागों का आवंटन हो सकता है।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 28 मंत्रियों को रविवार देर रात या सोमवार तक विभागों का आवंटन हो सकता है। इन 28 मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली थी, लेकिन तीन दिन होने के बाद भी इन्हें विभाग नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री चौहान के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार चौहान केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए सरकारी दौरे पर रविवार सुबह दिल्ली गए हुए हैं।

उनके रविवार देर रात या सोमवार तक दिल्ली से भोपाल वापस आने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केन्द्रीय नेतृत्व इसे हरी झंडी मिलेगी, इन सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो जाएगा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आज देर रात या कल तक विभागों का आवंटन हो जाएगा।’’

वहीं, भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘‘विभागों के आवंटन को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के अन्य नेताओं के बीच कोई विवाद नहीं है।’’ उ न्होंने कहा, ‘‘हरेक मंत्री अच्छा विभाग चाहता है। यह सामान्य बात है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत