भोपाल: मध्य प्रदेश में इस महीने से शुरू हुआ राजनीतिक संकट फिलहाल जारी है। पहले राज्यपाल ने कमलनाथ को 16 मार्च को सदन में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन स्पीकर ने कोरोना वायरस का हवाला देकर सदन को 26 मार्च तक स्थगित कर दिया। राज्यपाल के नए आदेश के बाद कमलनाथ कह रहे हैं कि उनके पास जब नंबर है तो फ्लोर टेस्ट का सवाल ही कहां उठता है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा दिया है।
Related Stories
कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक ड्रामा अपने शबाब पर है। आज इस राजनीतिक ड्रामे का अहम दिन है। आज सुप्रीम कोर्ट शिवराज सिंह चौहान की फ्लोर टेस्ट कराने की मांग पर निर्णय देगा। साथ ही कांग्रेस ने भी विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाने से जुड़ी एक याचिका दायर की है। आज इस मामले पर भी सुनवाई होनी है। मध्य प्रदेश के पल-पल बदलते सियासी हालात की हर पल की खबर के लिए हमारे साथ बने रहें: