1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष का हंगामा

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष का हंगामा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 01:41 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनूसन सत्र आज देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अहमदनगर सामूहिक बलात्कार और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ। राधाकृष्ण विखे पाटिल और धनंजय

fadnavis- India TV Hindi
fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनूसन सत्र आज देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अहमदनगर सामूहिक बलात्कार और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ।

राधाकृष्ण विखे पाटिल और धनंजय मुंडे के नेतृत्व में कांग्रेस-राकंपा के विधायकों ने विधान भवन इमारत की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विखे पाटिल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में दागी मंत्रियों को शामिल किया है।

मुंडे ने अहमदनगर की कटराज तहसील में हाल का सामूहिक बलात्कार और लड़की की हत्या का मुद्दा उठाया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विखे पाटिल ने सामूहिक बलात्कार के मुद्दे पर एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत