1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब कांग्रेस को इस राज्य में लगा झटका, 6 विधायकों ने दिया इस्तीफा

अब कांग्रेस को इस राज्य में लगा झटका, 6 विधायकों ने दिया इस्तीफा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 11:01 pm IST

मणिपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 विधायकों ने विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Manipur 6 Congress MLAs resigns । अब कांग्रेस को इस राज्य में लगा झटका, 6 विधायकों ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
Manipur: 6 Congress MLAs resigns  Image Source : TWITTER/ANI

नई दिल्ली. मणिपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 विधायकों ने विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले सोमवार को मणिपुर विधानसभा में भाजपा की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। मणिपुर में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीता।

एन बीरेन सिंह के विश्वास प्रस्ताव को विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लंबी चर्चा के बाद मत-विभाजन के लिए रखा गया जिसमें सरकार सफल रही। कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लिया।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 24 विधायक हैं। तीन विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की संख्या 53 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत