1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की रजामंदी पर अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया: रविशंकर प्रसाद

राहुल की रजामंदी पर अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया: रविशंकर प्रसाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2017 11:45 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 11:45 pm IST

प्रसाद ने आरोप लगाया कि अय्यर ने मोदी के खिलाफ इस तरह का बयान दिया क्योंकि मोदी ने अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत रत्न देने में विलंब को लेकर सवाल खड़े किए थे।

Ravi Shankar Prasad- India TV Hindi
Ravi Shankar Prasad

अहमदाबाद: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मणिशंकर अय्यर के ‘नीच आदमी’ वाले बयान को गरीबों और भीमराव अंबेडकर का ‘अपमान’ करार दिया और दावा किया कि इस तरह की अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को राहुल गांधी की ‘स्वीकृति’ है। प्रसाद ने आरोप लगाया कि अय्यर ने मोदी के खिलाफ इस तरह का बयान दिया क्योंकि मोदी ने अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत रत्न देने में विलंब को लेकर सवाल खड़े किए थे। 

कानून मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि अंबेडकर और सरदार पटेल को भारत रत्न देने में विलंब को लेकर सवाल किया गया। ‘‘ऐसे में नेहरू-गांधी परिवार के दरबारी अब हमारे प्रधानमंत्री को नीच कहेंगे? यह हमारे प्रधानमंत्री और अंबेडकर दोनों का अपमान है।’’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि अय्यर की टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के ‘सामंती अहंकार’ को दिखाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत