1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP में भाजपा जल्द घोषित करेगी अपना CM उम्मीदवार: पर्रिकर

UP में भाजपा जल्द घोषित करेगी अपना CM उम्मीदवार: पर्रिकर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2016 07:47 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 07:47 am IST

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि भाजपा अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी।

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar

गाजियाबाद: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि भाजपा अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी। उत्तर प्रदेश के मथुरा हुए बवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि स्थानीय खुफिया विभाग पूरी तरीके से विफल रहा है। वक्त रहते मामला अगर समझ में आ जाता तो ऐसा नहीं होता। इसमें शक नही है कि प्रदेश में जमकर गुंडाराज है। आगामी 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को इससे निजात मिल जाएगी।

पर्रिकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाने के लिए गाजियाबाद पहुंचे थे। उन्होंने पहले पत्रकारों के साथ में बातचीत की और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

अगस्तावेस्टलैंड घोटाले के मुद्दे पर पर्रिकर ने कहा कि ईडी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और रक्षा मंत्रालय इनसे नहीं जुड़ा है। अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही मंत्रालय इस पर काम करेगा।

पर्रिकर ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में आने के बाद में मेक इन इंडिया और जनधन जैसी योजनाओं की शुरूआत की । जनधन की वजह से पहली बार 21 करोड़ से अधिक लोगों ने बैंकों में अपनें खाते खोले और राजस्व में बढोत्तरी की । इसके अलावा करोड़ों लोगों ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी । मोदी की योजना में ही गरीबों को निशुल्क गैंस कनेक्शन दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत