1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव के नतीजे केंद्र को प्रभावित करेंगे: मरांडी

बिहार चुनाव के नतीजे केंद्र को प्रभावित करेंगे: मरांडी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 07:24 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 07:24 am IST

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम निश्चित रूप से केंद्र सरकार पर प्रभाव डालेगा जो अपने 17 महीनों के शासन के दौरान सभी मोर्चों पर

बिहार चुनाव के नतीजे...- India TV Hindi
बिहार चुनाव के नतीजे केंद्र को प्रभावित करेंगे: मरांडी

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम निश्चित रूप से केंद्र सरकार पर प्रभाव डालेगा जो अपने 17 महीनों के शासन के दौरान सभी मोर्चों पर विफल रही है। झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि बिहार चुनावों का परिणाम जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन के पक्ष में होने के चलते केंद्र सरकार पर प्रभाव डालेगा।

 

मरांडी ने कहा कि बिहार एक महत्वपूर्ण राज्य है और भाजपा ने अपनी पूरी कैबिनेट को चुनाव प्रचार में लगा दिया था। यदि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन हार जाता है जैसा कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणौं में बताया गया है तो इससे सरकार पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा। मरांडी ने देश के मौजूदा कथित असहिष्णुता के माहौल पर भी भाजपा को घेरा।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा नीत केंद्र सरकार का पूर्व नियोजित षड्यंत्र है कि लोगों के दिमाग में डर पैदा किया जाए विशेषकर समाज के एक वर्ग विशेष में डर बनाया जाए क्योंकि भाजपा चाहती है कि लोगों का ध्यान उन मुद्दों और बड़े वादों से हटाकर रखा जाए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा गैर जिम्मेदराना बयानबाजी करने से तनाव की स्थिति में बढ़ोतरी हुई है और देशभर में सांप्रदायिक तौर पर माहौल खराब हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति को जानबूझकर बनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत