1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ये है भारत का 'गोल्डन बॉय', इनके पास है सोने के जूते से लेकर सोने की कार

ये है भारत का 'गोल्डन बॉय', इनके पास है सोने के जूते से लेकर सोने की कार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 22, 2017 09:31 am IST,  Updated : Nov 22, 2017 09:36 am IST

सनी को बचपन से ही सोना पहनना काफी पसंद रहा है। सनी अपने गले में सोने की कई चेन पहनते हैं। हाथ में गोल्ड का कड़ा, ब्रेसलेट और गोल्ड से बनी घड़ी पहनते हैं। यही नहीं उनके पास गोल्ड की ऑडी कार भी है। वो गोल्डन जूते और आईफोन भी गोल्ड प्लेटेड है। बता दे की स

Sunny-Waghchaure- India TV Hindi
Sunny-Waghchaure

नई दिल्ली: सोना यानी गोल्ड किसको पसंद नहीं होता लेकिन बात महाराष्ट्र की करें तो यहां सोने के बहुत से शौंकीन हैं। किसी के पास सोने की शर्ट है तो कोई अपने शरीर पर कई किलो सोना पहनता है। लेकिन इन सबसे भी आगे महाराष्ट्र का एक शख्स है जो हर किसी को पीछे छोड़ रहा है। इनके पास सोने की कार, मोबाइल से लेकर जूते तक है। आइए जानते हैं कौन है ये गोल्डन मैन और कैसी है गोल्ड को लेकर इसकी दीवानगी।

ये हैं महाराष्ट के रहने वाले सनी वाघचौरे जो सोने के सबसे बड़े शौकीन हैं। सनी हमेशा बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आते हैं। यही नहीं, बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय इतके खास दोस्त हैं। विवेक जहां भी जाते हैं सनी उनके साथ रहते हैं। विवेक ओबरॉय जब फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इनको देखकर कपिल शर्मा भी हैरान हो गए थे। उस वक्त सनी ने गोल्ड के जूते और शरीर पर काफी सोना पहने हुए थे। यही नहीं वो सलमान खान और बाकी स्टार्स के साथ भी नजर आ चुके हैं।

सनी को बचपन से ही सोना पहनना काफी पसंद रहा है। सनी अपने गले में सोने की कई चेन पहनते हैं। हाथ में गोल्ड का कड़ा, ब्रेसलेट और गोल्ड से बनी घड़ी पहनते हैं। यही नहीं उनके पास गोल्ड की ऑडी कार भी है। वो गोल्डन जूते और आईफोन भी गोल्ड प्लेटेड है। बता दे की सनी को हमेशा डर रहता है कि कहीं कुछ गलत न हो जाए। इसलिए वो अपने साथ दो बॉडीगार्ड्स रखते हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

सनी की तरह ही महाराष्ट्र में पहले भी कई गोल्डमैन हुए हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है दत्ता फुगे का। दत्ता फुगे ने 3.5 किलो की गोल्ड शर्ट बनवाई थी। नासिक के रहने वाले पंकज पारिख भी अपनी बॉडी पर 4.1 किलो गोल्ड पहनते हैं। उनकी गोल्ड की शर्ट गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुकी है। महाराष्ट्र के एनसीपी नेता सम्राट भाऊ मोझे भी अपनी बॉडी पर कई किलो गोल्ड पहनते हैं। शिवसेना नेता अनूप स्वरुप भी अपने शरीर पर 2 किलो से ज्यादा गोल्ड पहनते हैं। इनकी तरह ही महाराष्ट्र के जगदीश गायकवाड़ भी 2 किलो से ज्यादा गोल्ड अपनी बॉडी पर पहनते हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए सनी की कुछ और तस्वीरें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत