1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोगों पर अपनी विचारधारा थोप रही है मोदी सरकार: सोनिया

लोगों पर अपनी विचारधारा थोप रही है मोदी सरकार: सोनिया

 Written By: PTI
 Published : Oct 17, 2015 07:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 07:15 pm IST

बक्सर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार लोगों पर अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के

लोगों पर अपनी...- India TV Hindi
लोगों पर अपनी विचारधारा थोप रही है मोदी सरकार: सोनिया

बक्सर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार लोगों पर अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के काल में सांप्रदायिक उन्माद पैदा किया जा रहा है, निर्दोषों की हत्या अफवाहों पर की जा रही है और बुद्धिजीवियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे देश का लोकतांत्रिक और सामाजिक तानाबाना खतरे में पड़ गया है।

सोनिया ने कहा कांग्रेस ने किया लोकतंत्र को मज़बूत

यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने करीब छह दशक के कांग्रेस शासन पर मोदी द्वारा बार-बार किए जाने वाले हमलों को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को पुरजोर तरीके से मजबूत करने का काम किया है और इसी वजह से आज मोदी प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सके हैं।

भाजपा पर लोकतांत्रिक आदर्शों से भटकने का आरोप

सोनिया ने कहा, भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आदर्शों से भटक रही है। लोगों पर अपनी विचारधारा थोपकर यह हमारे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रही है। सांप्रदायिक तनाव पैदा किए जा रहे हैं।

सांप्रदायिक सद्भाव कमज़ोर करने की हो रही है कोशिश

दादरी कांड और बुद्धिजीवियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, लोगों की हत्या अफवाहों के आधार पर की जा रही है। जिस तरह से बुद्धिजीवियों पर हमले किए जा रहे हैं, उससे उन्हें अपनी राय जाहिर करने की आजादी से वंचित किया जा रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव की नींव कमजोर करने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ दुख की बात नहीं बल्कि शर्मनाक भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत