1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ी है, गुजरात में BJP बहुमत के साथ जीत रही है'

'मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ी है, गुजरात में BJP बहुमत के साथ जीत रही है'

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2017 07:10 pm IST,  Updated : Nov 18, 2017 07:13 pm IST

केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने पीईडब्लू और मूडी की हाल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने पीईडब्लू और मूडी की हाल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि साढे तीन साल का शासनकाल बीत जाने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकप्रियता बढ़ी है तथा गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है।

पटना स्थित लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रामविलास ने पीईडब्लू और मूडी की हाल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जब भी कोई सरकार बनती है तो एक साल-दो साल बीत जाने के बाद लोकप्रियता घटती है पर हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में राजग की सरकार बने साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद इस सरकार की लोकप्रियता देश और दुनिया में बढ़ी है।

रामविलास ने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी ने फैसला लिया है कि वह वहां चुनाव नहीं लडेगी बल्कि सभी सीटों पर भाजपा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को पटना स्थित सम्राट अशोक कंवेशन सेंटर में लोजपा का 18वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती के विरोध के बारे में पूछे जाने पर रामविलास ने कहा कि उक्त फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और मामला अदालत में विचाराधीन है, पर उसके विवादित होने की चर्चा पर मेरा मानना है कि इतिहास के साथ छेडछाड नहीं होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत