1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बुरहान को लेकर मोदी को रास नही आया मीडिया का रवैया

बुरहान को लेकर मोदी को रास नही आया मीडिया का रवैया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2016 11:37 am IST,  Updated : Jul 13, 2016 11:37 am IST

नई दिल्ली: आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा की मीडिया कवरेज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाखुश हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर के हालात पर हुई

Modi- India TV Hindi
Modi

नई दिल्ली: आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा की मीडिया कवरेज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाखुश हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई  के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर के हालात पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने इस मामले पर नाख़ुशी का इज़हार किया और कहा कि हिजबुल के आतंकी बुरहान को हीरो की तरह पेश किया गया। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

मोदी ने बैठक में आतंकी बुरहान पर दर्ज दर्जन भर केस का हवाला देते हुए कहा कि सबको पता होना चाहिए कि बुरहान ने किस तरह कश्मीर घाटी में आतंक को हवा दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को इस मसले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमां स्वराज और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल थे. सोमवार को इससे पहले गृह मंत्री ने पर्रिकर, जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कश्मीर की स्थिति का जायजा लिया था।

मसला कितना गंभीर है इसका अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मोदी के साथ अफ्रीका गए डोभाल कल ही दौर बीच में छोड़कर वापस आ गए थे और राजनाथ सिंह ने भी अपना अमेरिका का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। 17 से 22 जुलाई तक राजनाथ सिंह अमेरिका दौरे पर जाने वाले थे लेकिन कश्मीर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने दौरा रद्द करना पड़ा।

इस बीच कश्मीर में हालात सामान्य नही हैं। आज कश्मीर बंद का ऐलान किया गया है। श्रीनगर की गलियां सूनी पड़ी हैं और सड़कों पर सिर्फ कोई दिख रहा है तो वो हैं सिर्फ वर्दी वाले. शुक्रवार शाम तक सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन जैसे ही आंतकी बुरहान वानी के मारे जाने की खबर आई घाटी में घमासान मच गया.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत