1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी

राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 02:48 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 02:48 pm IST

वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रपति पद के लिए रेस शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशी ने आरएसएस और बीजेपी में बड़े स्तर पर इसके लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है।

joshi- India TV Hindi
joshi

नई दिल्ली: वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रपति पद के लिए रेस शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशी ने आरएसएस और बीजेपी में बड़े स्तर पर इसके लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है। देश में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जोशी ने हाल में इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थी। 22 मई को जोशी और पीएम मोदी की 7 आरसीआर में मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने अन्य कई मुद्दों के अलावा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के मसले पर भी चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार जोशी ने जून के पहले सप्ताह में नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से लंबी बातचीत की थी। इसके अलावा वह 6-7 जून को मुंबई में आरएसएस के दूसरे नेताओं से भी मिले थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जब बीजेपी के उम्मीदवार का नाम तय करेंगे तब संघ की राय बड़ी अहमियत रखेगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि जून के पहले हफ्ते में, जोशी ने नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में भागवत के साथ लंबी मंत्रणा की थी। 6-7 जून को मुंबई में उन्होंने आरएसएस के कुछ नेताओं से भी मुलाकात की।

खबरों के मुताबिक, संघ विचारक देवेंद्र स्वरूप ने पहले ही देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में जोशी की उम्मीदवारी का समर्थन कर दिया है। उन्होंने जोशी को ‘दीनदयाल उपाध्याय परंपरा’ का नेता बताया है। इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स के नए चेयरमैन राम बहादुर राय ने भी बीजेपी नेता का समर्थन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत