1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जांच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस

मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जांच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 05:56 pm IST

महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के फोन टैप कराने के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि फोन टैपिंग राज्य की संस्कृति में नहीं थी और उनकी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए।

मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जांच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस - India TV Hindi
मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जांच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस  Image Source : INDIA TV FILE PHOTO

मुंबई: महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के फोन टैप कराने के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि फोन टैपिंग राज्य की संस्कृति में नहीं थी और उनकी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार फोन टैपिंग के आरोपों की जांच करने के लिए स्वतंत्र है। 

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “फोन टैपिंग महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। मेरी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए थे।” उन्होंने कहा, “पूरा देश आरोप लगाने वालों की विश्वसनीयता से परिचित है। राज्य सरकार किसी भी विधि से आरोपों की जांच करने को स्वतंत्र है। महाराष्ट्र के लोग सच जानते हैं। मेरे कार्यकाल के दौरान शिवसेना के एक नेता राज्य मंत्री थे।” 

उन्होंने कहा, “मेरा एक अनुरोध है कि सरकार को तुरंत जांच करवा कर रिपोर्ट जनता के सामने रखनी चाहिए। इसके लिए अगर वह इजराइल जाना चाहती है तो वह भी करना चाहिए।” फडणवीस का बयान महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के आरोपों के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि फडणवीस सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं के फोन टैप कराए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत