1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने राज्यों से खुफिया सूचना साझा करने को कहा

PM मोदी ने राज्यों से खुफिया सूचना साझा करने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2016 01:29 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 01:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों से खुफिया सूचना साझा करने को कहा जिससे देश को आंतरिक सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से लड़ने में चौकन्ना तथा अद्यतन रहने में मदद मिलेगी।

modi- India TV Hindi
modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों से खुफिया सूचना साझा करने को कहा जिससे देश को आंतरिक सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से लड़ने में चौकन्ना तथा अद्यतन रहने में मदद मिलेगी। दस साल के अंतराल के बाद आयोजित अंतर-राज्यीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि हमारी आंतरिक सुरक्षा के समक्ष खड़ी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम अपने देश को किस तरह तैयार कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा तब तक मजबूत नहीं की जा सकती जब तक कि राज्य और कंेद्र खुफिया सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करते । उन्होंने कहा, हमें हमेशा चौकन्ना तथा अद्यतन रहना होगा । सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल तथा 17 केंद्रीय मंत्री अंतर-राज्यीय परिषद के सदस्य हैं ।

दो साल पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मोदी पहली बार, एक ही मंच पर सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर रहे थे । प्रधानमंत्री ने कहा कि परिषद की बैठक में आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और इस बारे में चर्चा होगी कि उनसे कैसे लड़ा जाए और राज्य तथा केंद्र किस तरह सहयोग कर सकते हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत