1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 65 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेताओं ने दी बधाई

65 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेताओं ने दी बधाई

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2015 12:48 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 12:48 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 65 वर्ष के हो गए और उनके जन्मदिन के अवसर पर राजनीति के क्षेत्र से जुड़े कई नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करते हुए

65 वर्ष के हुए...- India TV Hindi
65 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 65 वर्ष के हो गए और उनके जन्मदिन के अवसर पर राजनीति के क्षेत्र से जुड़े कई नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामाएं दीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।

मोदी ने भी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद दी थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल उसका जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया था और राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

इस बीच नेशनल कान्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश की सेवा करने के लिए ईश्वर आपको लंबी आयु दे।

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वह ईश्वर से उनकी लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

मंत्रिमंडल में मोदी के सहयोगियों अरण जेटली और राजनाथ सिंह ने भी उन्हें ट्विटर के माध्यम से बधाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।