1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब में मचे बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ

पंजाब में मचे बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 12:46 pm IST

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है लेकिन जो पंजाब के उस समय के मुख्यमंत्री ने जो बात कही है वो जरूर गंभीर है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है।

Narottam Mishra attacks Congress Navjot Singh Sidhu for Pakistan links पंजाब में मचे बवाल पर नरोत्तम- India TV Hindi
पंजाब में मचे बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ Image Source : PTI

भोपाल. पंजाब कांग्रेस में जमकर बवाल चल रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस में और भी कई नेता सिद्धू का विरोध कर रहे हैं। अब भाजपा के नेता और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सिद्धू को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिद्धू पर जो आरोप लगे हैं वो बेहद गंभीर है।

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है लेकिन जो पंजाब के उस समय के मुख्यमंत्री ने जो बात कही है वो जरूर गंभीर है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है। सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को उन्होंने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाए, जिसकी सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। ये गंभीर विषय है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्रोन आ रहे हैं वहां से, अफीम आ रही है, हथियार आ रहे हैं, तस्करी हो रही है तो अमरिंदर सिंह क्या करते रहे।

उन्होंने कहा कि अगर हम लोग कहते थे कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ तो क्या गलत कहा। अबतो उनके मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस का रिश्ता पाकिस्तान से है। राष्ट्र की सुरक्षा को क्या खतरा है या तो सिद्धू स्पष्ट करें या सोनिया गांधी  स्पष्ट करें। ये समस्या गंभीर है इसे हम आगे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रसातल की तरफ जा जाने वाला दल है। सिर्फ पंजाब में ही असंतोष नहीं है। पंजाब से निपटने तो दो राजस्थान तैयार बैठा है। छत्तीसगढ़ में भी हलचल है। इसके नेता ट्विटर पर राजनीति करते हैं। इसका मुझे कोई भविष्य नहीं दिखाई देता है। 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कैप्टन हटा दिया है क्योंकि वे आशंकित थे कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। इतने गहरे झंझट में फंसे लोग हमसे सवाल कर रहे हैं. उन पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत