1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: आज सिद्धू पर फैसला करने वाला है कांग्रेस हाईकमान
  Live Now

LIVE: आज सिद्धू पर फैसला करने वाला है कांग्रेस हाईकमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Oct 15, 2021 10:26 pm IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस हाईकमान आज बड़ा फैसला करने वाला है।

navjot singh sidhu- India TV Hindi
LIVE: आज सिद्धू पर फैसला करने वाला है कांग्रेस हाईकमान Image Source : PTI

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस हाईकमान आज बड़ा फैसला करने वाला है। फैसले से पहले बड़ी खबर ये है कि नवजोत सिंह सिद्धू आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं हालांकि राहुल और प्रियंका से मुलाकात का समय अभी तय नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू ने बीती शाम हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। उनकी मुलाकात करीब 40-45 मिनट तक चली। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में सिद्धू को वॉर्निंग दी गई और संगठन पर ध्यान देने की नसीहत भी दी गई। मीटिंग के बाद जब सिद्धू बाहर आए तो उनके तेवर ढीले थे। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत