1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने उठाए सवाल, कहा क्या सिर्फ पेड़ उखाड़ने गए थे? पाकिस्तानी मीडिया ने छापा बयान

एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने उठाए सवाल, कहा क्या सिर्फ पेड़ उखाड़ने गए थे? पाकिस्तानी मीडिया ने छापा बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 03:39 pm IST

नवजोत सिंह सिद्धू की इस टिप्पणी को पाकिस्तानी मीडिया ने भारत सरकार पर निशाना साधने के लिए छापा है, पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट बिजनेस रिकॉर्डर ने सिद्धू के बयान को अपनी वेबसाइट पर जगह दी है

Navjot Singh Sidhu questions Air Strike on Terrorist Camps in Pakistan- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu questions Air Strike on Terrorist Camps in Pakistan

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद कई विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है, पंजाब के मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी इन नेताओं में शामिल हो गए हैं, नवजोत सिंह सिद्धू सरकार के उस दावे को लेकर सवाल उठाया है जिसमें कहा गया है कि वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250-300 आतंकवादियों की मौत हुई है।

सिद्धू ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है ‘300 आतंकवादी मारे गए, हां या नहीं? तो फिर इसका उद्देश्य क्या था? आतंकवादियों को उखाड़ने गए थे या पेड़ उखाड़ने? क्या यह एक चुनावी हथकंडा है?’ सिद्धू ने कहा कि विदेशी शत्रू से लड़ने की आड़ में क्या यह छल किया गया है, उन्होंने कहा कि सेना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। सिद्धू ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है ‘ऊंची दुकान फीका पकवान’।

नवजोत सिंह सिद्धू की इस टिप्पणी को पाकिस्तानी मीडिया ने भारत सरकार पर निशाना साधने के लिए छापा है, पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट बिजनेस रिकॉर्डर ने सिद्धू के बयान को अपनी वेबसाइट पर जगह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत