1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी चलेगा: प्रसाद

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी चलेगा: प्रसाद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2018 06:53 am IST,  Updated : May 28, 2018 06:53 am IST

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज यहां कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी नहीं थमेगा और राजग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।

NDA will win all 40 LS seats in Bihar in 2019 polls- India TV Hindi
NDA will win all 40 LS seats in Bihar in 2019 polls

पटना: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज यहां कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी नहीं थमेगा और राजग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। केंद्र में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में नेताओं ने सत्तारूढ़ राजग के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने के प्रयास को नकारा और उन्हें “ थके हुए व खारिज किए हुए लोग ” बताया। (PM मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन, गडकरी के साथ खुली जीप में रोड शो)

केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा , “थके हुए और जनता द्वारा खारिज कि‍ए लोग नरेंद्र मोदी के कारवां को नहीं रोक सकते।” बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन बनाने की विपक्षी पार्टियों की कोशिश की खिल्ली उड़ाई।

उधर, बेंगलुरू में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा में मिले खंडित जनादेश के बाद जिस तरह का घटनाक्रम सामने आया, वह 2019 चुनावों का पूर्वाभ्यास हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत