1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम से बोले नीतीश, अच्छे दिन छोडि़ए, पुराने दिन ही लौटा दीजिए

पीएम से बोले नीतीश, अच्छे दिन छोडि़ए, पुराने दिन ही लौटा दीजिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2015 04:58 pm IST,  Updated : Oct 19, 2015 05:07 pm IST

पटना: नीतीश कुमार ने चुनाव नतीजों के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनने का आज विश्वास जताया और दालों की आसमान छूती कीमतों तथा गिरते निर्यात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कटाक्ष

मोदी से बोले नीतीश,...- India TV Hindi
मोदी से बोले नीतीश, अच्छे दिन नहीं, पुराने दिन ही लौटाओ

पटना: नीतीश कुमार ने चुनाव नतीजों के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनने का आज विश्वास जताया और दालों की आसमान छूती कीमतों तथा गिरते निर्यात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कटाक्ष किया कि अच्छे दिन तो छोडि़ए, हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने उनके कटाक्ष का कटाक्ष में ही जवाब देते हुए कहा, लालू प्रसाद से हाथ मिलाने वाले नीतीश चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा किसी भी कीमत पर जंगलराज के दिनों को नहीं लौटने देगी।

नीतीश ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा, मोदी मॉडल ऑफ गवर्नेस: आम आदमी की थाली से दाल गायब और दिल्ली से कृषि एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री गायब। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस महीने की लगातार गिरावट के बाद अब निर्यात इस वर्ष सबसे निचले स्तर पर।  मोदीजी अच्छे दिन तो छोडि़ए, हमें हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए। सोशल नेटवर्किंग साइट पर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने से संबंधित एक सवाल के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब की इच्छा और आशीर्वाद से मुझे विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं हैं। नीतीश पिछले कुछ दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनसे पूछे गए 500 सवालों में से रोज एक का जवाब दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत