1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम नरेंद्र मोदी के वार पर नीतीश का पलटवार

पीएम नरेंद्र मोदी के वार पर नीतीश का पलटवार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2015 07:13 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 07:53 pm IST

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के आरा में रैली के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब बीमारू राज्य नहीं रहा। लेकिन हम हमेशा केंद्र

पीएम नरेंद्र मोदी के...- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी के वार पर नीतीश का पलटवार

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के आरा में रैली के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब बीमारू राज्य नहीं रहा। लेकिन हम हमेशा केंद्र के सामने याचक के रूप में जाता रहा हूं।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे थे। प्रधानमंत्री ने कहा- बिहार बीमारू राज्य नहीं है तो बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मदद क्यों मांगते हैं। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे अहंकारी कहा जाता है। मैं याचक हूं तो अहंकारी कैसे हो सकता हूं। उन्होंने फिर प्रधानमंत्री पर कोपरेटिव फेडरलिज्म की बात कहते ही रहने का आरोप लगाया है और कहा कि सब बोलने के लिए ही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने सड़कों का काफी निर्माण कराया है। उन्होंने कहा  कि राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अब प्रयोग बढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के दौरान में केंद्र में मंत्री रहा था तब राज्य के तमाम दलों को साथ लाकर बिहार की भलाई के लिए तमाम प्रयास किए थे।

उन्होंने कहा कि बिहार के लिए विशेष सहायता का निर्णय तब लिया गया था। तमाम परियोजनाओं को चिह्नित किया गया था जिससे राज्य विकास के पथ पर चले। तब 10 पंचवर्षीय योजना में इसके लिए पैसे आवंटित हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।