1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री को 'कुछ भी बोलकर' निकलने नहीं देंगे: नीतीश

प्रधानमंत्री को 'कुछ भी बोलकर' निकलने नहीं देंगे: नीतीश

 Written By: IANS
 Published : Aug 11, 2015 10:59 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 10:59 pm IST

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से कुछ भी बोलकर निकल जाएं, ऐसा नहीं चलेगा। उन्हें किसी भी बात को तार्किक अंत तक पहुंचाना होगा। उन्होंने

प्रधानमंत्री को 'कुछ...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री को 'कुछ भी बोलकर' निकलने नहीं देंगे: नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से कुछ भी बोलकर निकल जाएं, ऐसा नहीं चलेगा। उन्हें किसी भी बात को तार्किक अंत तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा, "बिहार के लोगों के 'डीएनए' में गड़बड़ी है नहीं, अब जांच करा लें। हम उन्हें50 लाख लोगों के सैंपल भेज रहे हैं।" पटना में संवाददाताओं द्वारा 'डीएनए' के सैंपल भेजे जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अब यहां के लोग नाखून और बाल के रूप में सैंपल भेज रहे हैं। डीएनए में कुछ गड़बड़ है या नहीं, जांच करा लें।"

उन्होंने कहा, "हमलोग इंतजार कर रहे थे कि मुजफ्फरपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने डीएनए के संदर्भ में जो टिप्पणी की थी, उसे वे गया की रैली में वापस ले लेंगे। इस बारे में उन्हें पत्र भी लिखा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस का संयुक्त संवाददाता सम्मेलन बुधवार को होगा, जिसमें गठबंधन की आगे की रणनीति और कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।