1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार पांचवीं बार: शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान तैयार

नीतीश कुमार पांचवीं बार: शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान तैयार

 Written By: PRAVEEN DWIVEDI
 Published : Nov 08, 2015 11:43 am IST,  Updated : Nov 20, 2015 07:07 am IST

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है। आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको

नीतीश कुमार पांचवीं...- India TV Hindi
नीतीश कुमार पांचवीं बार: शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान तैयार

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है। आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को महाजीत दिलाकर एक बार फिर से नीतीश बाबू को मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने इस बार का चुनाव महागठबंधन के बैनर तले लड़ा था जिसमें लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस भी शामिल थी।

नीतीश कुमार पांचवीं बार-

साल 1974 से राजनीति का ककहरा सीखने वाले नीतीश कुमार अब पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार राज्य में अपनी सुशासन छवि के कारण एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के जादू के आगे 21 साबित हुए हैं और उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर अमित शाह के पूरे गणित को चालाकी के साथ फेल कर दिया है।

साल मुख्यमंत्री दिन
3 मार्च 2000-10 मार्च 2000 नीतीश कुमार 7 दिन
24 नवंबर 2005-24 नवंबर 2010 नीतीश कुमार बिहार के 31वें मुख्यमंत्री
26 नवंबर 2010 से17 मई 2014 नीतीश कुमार बिहार के 32वें मुख्यमंत्री
22 फरवरी 2015 से अब तक नीतीश कुमार बिहार के 34वें मुख्यमंत्री
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत