1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा और संघ नेताओं के ‘घर के एक कुत्ते’ ने भी आजादी की लड़ाई में कुर्बानी नहीं दी: खड़गे

भाजपा और संघ नेताओं के ‘घर के एक कुत्ते’ ने भी आजादी की लड़ाई में कुर्बानी नहीं दी: खड़गे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2018 06:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2018 06:58 am IST

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक ऐसी बात कही है जो देश में सियासी बयानबाजी को तेज कर सकती है।

Mallikarjun Kharge | PTI File- India TV Hindi
Mallikarjun Kharge | PTI File

फैजपुर: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक ऐसी बात कही है जो देश में सियासी बयानबाजी को तेज कर सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक रैली को संबोधित करते हुए कह कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ‘घर के एक कुत्ते’ ने भी अपना बलिदान नहीं दिया है। कांग्रेस महासचिव खड़गे महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए फैजपुर में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस रैली में लोगों को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘हम लोगों (कांग्रेस) ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। इंदिरा गांधी ने देश की एकता- अखंडता के लिए बलिदान दिया। राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुझे बताइए कि देश की आजादी के लिए भाजपा और संघ (नेताओं) के घर का एक कुत्ता भी कुर्बान हुआ है। हमें बताइए (देश की आजादी के लिए) आपके कौन से लोग जेल गए हैं।’

आपको बता दे कि खड़गे अक्सर ही भारतीय जनता पार्टी और संघ पर कड़े शब्दों में निशाना साधते रहे हैं। इससे पहले भी वह इन दोनों के लिए काफी कड़ी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संघ के कार्यक्रम में जाने की चर्चा पर बोलते हुए खड़गे ने कहा था कि RSS मुख्यालय का दौरा करने का कोई सवाल ही नहीं है। खड़गे ने अपने बयान में संघ को जहरीली विचारधारा करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत